कार्य शक्ति और ऊर्जा | Work, Power And Energy Notes | कार्य किसे कहते हैं उसका सूत्र एवं मात्रक | Work power energy MCQ in hindi | शक्ति किसे कहते हैं उसका सूत्र एवं मात्रक | ऊर्जा किसे कहते हैं उसका सूत्र एवं मात्रक | वर्क पावर एंड एनर्जी नोट्स | work power and energy notes in hindi pdf |
कार्य (Work)
Work (कार्य) :- जब किसी वस्तु पर बल लगाया जाता है जिससे कि वस्तु में विस्थापन होता है तो उसे बल द्वारा किया गया कार्य कहते हैं।
अर्थात
कार्य बल और विस्थापन के गुणनफल के बराबर होता है ।
कार्य एक अदिश राशि है।
Work (कार्य) का CGS मात्रक अर्ग होता है।
कार्य का सूत्र – कार्य = बल χ विस्थापन
कार्य धनात्मक, ऋणात्मक और शून्य हो सकता है।
शक्ति (Power)
शक्ति :- कार्य को करने की दर को ही शक्ति कहते हैं।
Power (शक्ति) का एसआई (SI) मात्रक वाट होता है।
इसका सूत्र
शक्ति = कार्य / समय होता है।
Power (शक्ति) का सीजीएस CGS मात्रक अर्ग प्रति सेकंड होता है।
शक्ति का एक अन्य मात्रक अश्वशक्ति (HP) भी होता है।
एक अश्व शक्ति (HP) = 746 वाट होता है।
कार्य शक्ति और ऊर्जा | Work, Power And Energy Notes
ऊर्जा (Energy)
ऊर्जा :- कार्य करने की क्षमता को ही उर्जा कहते हैं।
Energy (ऊर्जा) भी एक अदिश राशि है।
इस का एस आई (SI) मात्रक जूल होता है।
ऊर्जा के कई प्रकार के रूप होते हैं।
उदाहरण के लिए – सूर्य की ऊर्जा, नाभिकीय उर्जा, ध्वनि की ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा, यांत्रिक ऊर्जा, द्रव्यमान ऊर्जा, ऊष्मीय ऊर्जा, प्रकाश ऊर्जा, सौर ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा आदि।
ऊर्जा के प्रकार
ऊर्जा मुख्यतः दो प्रकार की होती है।
- गतिज ऊर्जा और
- स्थितिज ऊर्जा
गतिज ऊर्जा :- कोई वस्तु में उसकी गति के कारण जो उर्जा उत्पन्न होती है उसे ही गतिज ऊर्जा कहते हैं।
गतिज ऊर्जा का सूत्र – गतिज ऊर्जा =1/2mv2
स्थितिज ऊर्जा :- जब कोई वस्तु में उसकी स्थिति के कारण उसमें कार्य करने की क्षमता उत्पन्न हो जाती है तो उसे हम स्थितिज ऊर्जा कहते हैं।
उदाहरण के लिए – चाबी भरी हुई घड़ी में की उर्जा, डैम जल में स्थित ऊर्जा इत्यादि।
सूत्र
स्थितिज ऊर्जा = mgh
पृथ्वी पर ऊर्जा का सर्वाधिक स्त्रोत सूर्य ही है।
विटामिन के नाम, प्रकार एवं रोग | Vitamin Scientific Name And type
श्वसन तंत्र महत्वपूर्ण नोट्स पीडीएफ | Respiratory system and Respiration Notes pdf