टोपोलॉजी के प्रकार | Types of Topology – Notes in Hindi | टोपोलॉजी का चित्र | Topology in Hindi Meaning | नेटवर्क टोपोलॉजी क्या है | Bus Topology in Hindi | LAN टोपोलॉजी को समझाइए | Topology kya Hai Uske Prakar | रिंग टोपोलॉजी | Network Topology Example | Define Topology | नेटवर्क टोपोलॉजी के महत्व |
टोपोलॉज/Topology क्या है?
टोपोलॉजी (Topology) नेटवर्क का एक लेआउट होता है अर्थात किसी भी नेटवर्क में कई सारे कंप्यूटर को किसी न किसी माध्यम के द्वारा जोड़ा जाता है उसी माध्यम या विधि को टोपोलॉजी के नाम से जाना जाता है।
कंप्यूटर नेटवर्क में इंफॉर्मेशन का किस प्रकार संचरण होगा या इंफॉर्मेशन का संचरण करने के लिए उपकरणों को किस प्रकार जोड़ा गया है यही आकृति या लेआउट टोपोलॉजी होता है। टोपोलॉजी फिजिकल Physical और लॉजिकल Logical दो तरह की होती है।
Types of Topology | टोपोलॉजी के प्रकार
टोपोलॉजी के मुख्य प्रकार/Types of Topology
टोपोलॉजी को मुख्यतः 6 भागों में विभाजित किया गया है जो कि निम्न है-
- रिंग टोपोलॉजी/Ring Topology
- बस टोपोलॉजी/Bus Topology
- स्टार टोपोलॉजी/Star Topology
- ट्री टोपोलॉजी/Tree Topology
- मेश टोपोलॉजी/Mesh Topology
- हाइब्रिड टेक्नोलॉजी/Hybrid Topology
1. रिंग टोपोलॉजी/Ring Topology
इस टोपोलॉजी में सभी कंप्यूटर एक गोले या रिंग की आकृति में कनेक्ट होते हैं जिसमें सभी कंप्यूटर अपने पड़ोसी/साइट के कंप्यूटर से जुड़े हुए होते हैं तथा सभी कंप्यूटर एक दूसरे पर आश्रित होते हैं इस टोपोलॉजी में कोई भी कंप्यूटर मुख्य कंप्यूटर या कंट्रोलिंग कंप्यूटर नहीं होता है।
इसमें जब डाटा को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में भेजा जाता है तो इसके मध्य में जितने भी कंप्यूटर होते हैं इन सभी से होकर या डाटा जाता है जिस कंप्यूटर के लिए डाटा नहीं है वह इस डाटा को आगे के कंप्यूटर में पास कर देता है। इसमें डाटा का संचरण एक दिशा में होता है या तो डाटा घड़ी की दिशा में संचरण करेगा या फिर घड़ी की विपरीत दिशा में संचरण करेगा।
2. बस टोपोलॉजी/Bus Topology
इसमें सभी कंप्यूटर एक लाइन/क्रम में एक ही केवल के द्वारा जुड़े हुए होते हैं, जो कि एक Coaxial Cable होता है जिसके द्वारा सभी कंप्यूटर कनेक्ट होते हैं इस Cable के प्रारंभ एवं अंत में एक टर्मिनेटर लगा होता है जो कि डाटा या संकेतों को कंट्रोल करता है इसे बहुत ही सरलता के साथ इंस्टॉल किया जा सकता है लेकिन इसमें किसी प्रकार की समस्या आने पर पूरा नेटवर्क ही प्रभावित होता है।
3. स्टार टोपोलॉजी/Star Topology
इस टोपोलॉजी में कंप्यूटर को स्टार की आकृति में व्यवस्थित किया जाता है तथा इसे एक मुख्य कंप्यूटर या कंट्रोलिंग कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित किया जाता है इसमें सभी लोकल कंप्यूटर कंट्रोलिंग कंप्यूटर/हब से कनेक्ट होते हैं इस टोपोलॉजी में यदि कोई एक कंप्यूटर में समस्या आने पर किसी अन्य कंप्यूटर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
4. ट्री टोपोलॉजी/Tree Topology
ट्री टोपोलॉजी स्टार टोपोलॉजी और बस टोपोलॉजी को सम्मिलित करके बनाया जाता है इसमें कई सारे स्टार टोपोलॉजी के हब कंप्यूटर को बस टोपोलॉजी के माध्यम या एक केबल के द्वारा जोड़ा जाता है जैसे कि बस टोपोलॉजी में कनेक्ट किया जाता था, इस तरह कनेक्ट करने पर यह एक पेड़ के समान दिखाई देता है इसलिए इसे ट्री टोपोलॉजी के नाम से जाना जाता है।
5. मेश टोपोलॉजी/Mesh Topology
इस टोपोलॉजी में सभी कंप्यूटर एक दूसरे से सीधे कनेक्ट होते हैं इसलिए यह एक जाल के समान दिखाई देता है इसमें कोई भी मुख्य कंप्यूटर या कंट्रोलिंग कंप्यूटर नहीं होता है सभी कंप्यूटर एक दूसरे से सीधे कनेक्ट होने के कारण या सूचना को सरलता से पहुंचा और प्राप्त कर सकते हैं।
लेकिन इस टोपोलॉजी में केबल की अधिक आवश्यकता होती है और साथ ही इसे कनेक्ट करने में भी थोड़ी समस्या उत्पन्न होती है।
6. हाइब्रिड टेक्नोलॉजी/Hybrid Topology
हाइब्रिड जैसे कि नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें दो या दो से अधिक टोपोलॉजी को संग्रहित करके हाइब्रिड टोपोलॉजी को बनाया जाता है जैसे कि स्टार टोपोलॉजी और ट्री टोपोलॉजी को जोड़कर या स्टार्ट टोपोलॉजी, बस टोपोलॉजी, ट्री टोपोलॉजी, मेष टोपोलॉजी को जोड़कर भी इसे बनाया जा सकता है इसकी संरचना दो या दो से अधिक टोपोलॉजी को जोड़कर की जाती है इस वजह से अत्यधिक जटिल और कठिन होती है।
कंप्यूटर के अवयव Notes – PGDCA, DCA
कंप्यूटर का इतिहास और विकास – PGDCA, DCA
नेटवर्क क्या है नेटवर्क के प्रकार – PGDCA, DCA
प्रिंटर क्या है इसके प्रकार बताइए