कंप्यूटर के विभिन्न प्रकार का वर्णन कीजिए? – PGDCA NOTES | Types of Computer PDF | कंप्यूटर के कितने प्रकार होते हैं | 5 Types of Computer | कंप्यूटर के प्रकार PDF | Types of Computer in Hindi PDF | डिजिटल कंप्यूटर के प्रकार | Types of Computer Notes PDF | 10 Types of Computer PDF |
उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?
हाइब्रिड कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?
डिजिटल कंप्यूटर के प्रकार?
मिनी कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं? कंप्यूटर के प्रकार का वर्णन? What is Computer and Types of Computer PDF Types of Computer Notes in Hindi – PGDCA |
कंप्यूटर के प्रकार Types of Computer
कंप्यूटर को अपने गुणों के आधार पर मुख्यतः तीन भागों में बांटा जा सकता है-
- अनुप्रयोग (Application)
- उद्देश्य (Purpose)
- आकार (Size)
जिस तरह कंप्यूटर अपना कार्य करता है उसके कार्य करने की क्षमता, उसका आकार तथा उस कंप्यूटर का प्रमुख उद्देश्य क्या है इस आधार पर कंप्यूटर को अलग-अलग प्रकार में बांटा गया है।
Types of Computer Notes PDF – PGDCA
1. अनुप्रयोग के आधार पर (Basis of Application)
कंप्यूटर को उसके अनुप्रयोग के आधार पर अलग-अलग भागों में विभाजित किया गया है कंप्यूटर को उसके अनुप्रयोग के आधार पर मुख्यतः तीन भागों में बांटा जा सकता है-
- पहला डिजिटल कंप्यूटर
- दूसरा एनालॉग कंप्यूटर
- तीसरा हाइब्रिड कंप्यूटर
डिजिटल कंप्यूटर/Digital Computer
डिजिटल कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक संकेतों पर कार्य करता है वर्तमान समय में लगभग सभी स्थानों पर डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है जोकि बायनरी नंबर पद्धति पर कार्य करता है इसकी प्रोसेसिंग गति भी अधिक होती है तथा यहां किसी भी डाटा को बायनरी नंबर 0 और 1 के रूप में स्टोर करके रखता है।
एनालॉग कंप्यूटर/Analog Computer
इस प्रकार के कंप्यूटर की सहायता से भौतिक राशियों या मात्राओं को मापने के लिए उपयोग किया जाता है जोकि मात्राओं को मापकर परिणाम को अंको के रूप में दिखाता है उदाहरण के लिए तापमान दाब ऊंचाई इत्यादि।
एनालॉग कंप्यूटर के द्वारा ज्ञात किए गए परिणाम पूरी तरह से शुद्ध परिणाम नहीं होते हैं लेकिन इससे मैक्सिमम शुद्ध परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
इस प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग ज्यादातर चिकित्सा के क्षेत्र में वैज्ञानिकों के द्वारा तथा इंजीनियरों के द्वारा किया जाता है ऐसे कंप्यूटर का उपयोग घर दफ्तर या सामान्य कार्य के उपयोग में नहीं किया जाता ।
एनालॉग कंप्यूटर के उदाहरण – स्पीडोमीटर, एनालॉग घड़ी, वोल्टमीटर, थर्मामीटर, सीस्मोमीटर इत्यादि।
हाइब्रिड कंप्यूटर/Hybrid Computer
इस प्रकार के कंप्यूटर एनालॉग कंप्यूटर और डिजिटल कंप्यूटर दोनों के गुणों को सम्मिलित करके बने होते हैं जिसमें एनालॉग और डिजिटल दोनों के ही फीचर्स उपलब्ध होते हैं इसके द्वारा कठिन से कठिन घटनाओं को भी किया जा सकता है इस प्रकार के कंप्यूटर इनपुट के रूप में डिजिटल और एनालॉग सिगनल दोनों ही स्वीकार करते हैं और आउटपुट भी दोनों ही सिग्नल में दे सकते हैं यह बहुत अधिक गति और शुद्धता के साथ परिणाम दे सकता है।
हाइब्रिड कंप्यूटर का उपयोग – रक्षा क्षेत्र, विज्ञान के क्षेत्र तथा विभिन्न प्रकार के प्रयोग में किया जाता है।
उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर कितने प्रकार Notes PDF
2. उद्देश्य के आधार पर (Based on Purpose)
कंप्यूटर को उसके उद्देश्य के आधार पर अलग-अलग प्रकारों में विभक्त किया गया है जिस तरह का हमें कार्य करना होता है उस तरह के कंप्यूटर का उपयोग करते हैं अतः कंप्यूटर अपने उद्देश्य के आधार पर निम्न प्रकार के होते हैं-
- सामान्य उद्देश्य के लिए /सामान्य कार्य के लिए/General Purpose
- विशेष उद्देश्य के लिए/ विशेष कार्य के लिए/Special Purpose
सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर/General Purpose
यह ऐसे कंप्यूटर होते हैं जिन्हें सामान्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए तैयार किया जाता है। इसके द्वारा कई प्रकार के कार्य किए जा सकते हैं इसे सामान्यतः घरों दफ्तरों आदि में उपयोग किया जाता है जहां पर हम इसमें डॉक्यूमेंट तैयार करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं उसे स्टोर करके रख सकते हैं लेटर टाइप कर सकते लेटर को प्रिंट कर सकते हैं एक्सल शीट या डेटाबेस बनाकर उसे संग्रहित करके रख सकते हैं यह सभी कार्य सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर के द्वारा ही किया जाता है इसमे जिस माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाता है उसकी कार्यक्षमता भी कम होती है और यह सस्ते और आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इस में प्रयोग होने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम भी सामान्य उद्देश्य ऑपरेटिंग सिस्टम होते हैं।
विशेष उद्देश्य कंप्यूटर/Special Purpose
इस प्रकार के कंप्यूटर विशेष कार्य की पूर्ति के लिए तैयार किए जाते हैं जिस कार्य को इसके द्वारा करना होता है उसी के अनुरूप और क्षमता के आधार पर इस प्रकार के कंप्यूटर को तैयार किया जाता है इसके कार्य करने की क्षमता बहुत अधिक होती है तथा इसमें लगे माइक्रो प्रोसेसर भी कार्य की क्षमता के अनुसार ही होते हैं विशेष उद्देश्य कंप्यूटर का उपयोग मुख्यतः मौसम विभाग, सैटेलाइट लॉन्चिंग, अनुसंधान, वैज्ञानिक शोध, चिकित्सा इत्यादि में होता है।
इसके अलावा कंप्यूटर मशीनों को नियंत्रित करने के लिए, यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए, हेवी मशीन के संचालन के लिए, रोबोट संचालन जैसे अनेक उद्देश्य की पूर्ति के लिए भी तैयार किए जाते हैं।
आकार के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार
3. आकार के आधार पर (Basis on Size)
आकार के आधार पर भी कंप्यूटर को अलग-अलग भागों में बांटा गया है जो कि निम्न अनुसार है-
सुपर कंप्यूटर/Super Computer
इस प्रकार के कंप्यूटर बहुत ही शक्तिशाली होते हैं इसकी कार्य करने की क्षमता और गति बहुत अधिक होती है इस प्रकार के कंप्यूटर में कई सारे सीपीयू को एक साथ लगाया जा सकता है जिसे हम पैरेलल प्रोसेसिंग कहते हैं इसमें कई व्यक्ति एक साथ एक ही समय पर कार्य कर सकते हैं इस प्रकार के कंप्यूटर बहुत महंगे और बड़े भी होते हैं इसलिए यहां आम व्यक्ति की पहुंच से दूर होता है
सुपर कंप्यूटर का उपयोग – वैज्ञानिकों के द्वारा शोध में, अंतरिक्ष प्रयोगशाला में, मौसम संबंधित भविष्यवाणी करने में किया जाता है।
माइक्रो कंप्यूटर/Micro Computer
यहां छोटे आकार का कंप्यूटर है जिसमें माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाता था जिसे हम पर्सनल कंप्यूटर से भी कह सकते इस पर एक समय में केवल एक ही व्यक्ति कार्य को कर सकता है।
इसका उपयोग सामान्यतः स्कूल, कॉलेज, घर,ऑफिस इत्यादि में किया जाता है।
मिनी कंप्यूटर/Mini Computer
मिनी कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर की अपेक्षा आकार में बड़ा होता है तथा इसकी कार्य क्षमता भी माइक्रो कंप्यूटर से ज्यादा होती है इसमें कई सीपीयू लगे होते हैं जिस कारण से इसकी स्टोर करने की क्षमता और गति भी अधिक होती है इस प्रकार के कंप्यूटर पर मल्टी यूजर के द्वारा कार्य किया जा सकता है इसमें अधिक सीपीयू लगे होने के कारण इसकी कॉस्ट भी अधिक होती है जिस कारण से इसे किसी सामान्य व्यक्ति के द्वारा नहीं खरीदा जा सकता।
इस प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग – कंपनी, बैंक, दफ्तर तथा रेलवे के द्वारा किया जाता है।
मेनफ्रेम कंप्यूटर/Mainframe Computer :-
इस प्रकार के कंप्यूटर मिनी कंप्यूटर और माइक्रो कंप्यूटर दोनों से आकार में बड़े होते हैं तथा उनकी कार्यक्षमता तथा गति भी दोनों से अधिक होती है यहां बहुत तेजी से डाटा पर प्रोसेस कर सकता है इसकी स्टोरेज क्षमता भी बहुत अधिक होती है इस कारण इसका उपयोग बड़े उद्योग और कंपनियों में किया जाता है।
कंप्यूटर के अनुप्रयोग Notes – PGDCA, DCA कंप्यूटर का इतिहास और विकास – PGDCA, DCA A to Z Computer Shortcut key PDF |
इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न – डिजिटल कंप्यूटर किस कार्यपद्धती के सिद्धांत पर कार्य करता ह?
उत्तर – गणना एवं तर्क के सिद्धांत पर
प्रश्न – विश्व के पहले एनालॉग कंप्यूटर का निर्माण किसने किया?
उत्तर – साइबोर्ग ने
प्रश्न – वर्तमान समय में कंप्यूटर किस आधारित हैं?
उत्तर – ग्रेगोरियन कैलेंडर पर
प्रश्न पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का नाम क्या था?
उत्तर – एनीएक
प्रश्न – कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर – कंप्यूटर उसके आकार कार्यक्षमता और उद्देश्य के आधार पर अलग-अलग प्रकार के होते हैं