मापन पद्धति नोट | measurement system note Hindi | मात्रकों की प्रमुख पद्धति एवं राशियां | एस आई पद्धति के मूल मात्रक एवं पूरक मात्रक | SI System of unit Notes | सदिश राशि एवं अदिश राशि के नाम | Vector Quantities and Scalar Quantities Notes |
मापन पद्धति
भौतिक राशियां :- भौतिक राशि वे राशि होती है जिन्हें मापा जा सकता है और उनकी मदद से प्रकृति की विभिन्न घटनाओं की व्याख्या एवं विवरण किया जा सकता है उन्हें भौतिक राशि कहते हैं
उदाहरण के लिए – दाब, समय, लंबाई, आदि।
अथवा वे राशियां जिन्हें मापा जा सकता है उन्हें भौतिक राशि कहते हैं।
मापन पद्धति नोट | measurement system note Hindi
भौतिक राशियों को मापने की पद्धति
भौतिक राशियों को मापने की मुख्यतः 4 पद्धति है
1. FPS (Foot Pond Second) :- पद्धति इस पद्धति में लंबाई का मात्रक फूट, द्रव्यमान का मात्रक पौंड और समय का मात्रक सेकंड होता है।
2. MKS (meter kilogram second) :- पद्धति इस पद्धति में लंबाई का मात्रक बेटा द्रव्यमान का मात्रक किलोग्राम और समय का मात्रक सेकंड होता है।
3. CGS (centimetre gram second):- पद्धति इस पद्धति में लंबाई का मात्रक सेंटीमीटर द्रव्यमान का मात्रक ग्राम और समय का मात्रक सेकंड होता है।
4. SI (system International) :- एस आई पद्धति यह एक अंतर्राष्ट्रीय पद्धति है जिसे हम सिस्टम इंटरनेशनल के नाम से जानते हैं वर्तमान में इसी पद्धति का प्रचलन सबसे अधिक है जहां MKS पद्धति के समान ही है लेकिन इसमें कुछ अन्य मात्रक भी जोड़े गए हैं।
SI (एसआई) पद्धति में 7 मूल मात्रक एवं 2 पूरक मात्रक मौजूद है-
मूल मात्रक :- मूल मात्रक वे मात्रक होते हैं जो कि अन्य मात्रक को से अलग होते हैं उनका अन्य किसी मात्रक से कोई संबंध नहीं होता है अर्थात वे स्वतंत्र मात्रक होता है उसे हम मूल मात्रक कहते हैं।
पूरक मात्रक :- पूरक मात्रक दो प्रकार के होते हैं जो कि मूल मात्रकों से मिलकर ही बने होते हैं।
SI (एसआई) पद्धति में मूल मात्रक
1. द्रव्यमान :- इसका मात्रक किलोग्राम होता है और इसे kg में व्यक्त किया जाता है।
2. लंबाई :- इसका मात्रक मीटर होता है जिसे m से प्रदर्शित किया जाता है।
3. समय :- इसका मात्रक सेकंड होता है इसे s से प्रदर्शित किया जाता है।
4. ताप :- इसका मात्रक केल्विन होता है इसे K से प्रदर्शित किया जाता है।
5. विद्युत धारा :- इसका मात्रक एंपियर होता है इसे A से प्रदर्शित किया जाता है।
6. ज्योति तीव्रता :- इसका मात्रक कैंडेला होता है इसे cd से व्यक्त किया जाता है।
7. पदार्थ की मात्रा :- का मात्रक मोल होता है इसे mol से प्रदर्शित किया जाता है।
पूरक मात्रक
1. समतल कोण :- इसका मात्रक रेडियन होता है इसे rad से व्यक्त किया जाता है।
2. ठोस कोण :- इसका मात्रक स्टेरेडियन होता है इसे sr से प्रदर्शित किया जाता है।
Note :-
- प्रकाश वर्ष 1 वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी को प्रकाश वर्ष कहते हैं।
- प्रकाश वर्ष दूरी का मात्रक होता है।
- सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी को खगोलीय दूरी कहते हैं।
- दूरी का सबसे बड़ा मात्रक पारसेक होता है।
सदिश राशि एवं अदिश राशियां
सदिश राशि :- सदिश राशि वे राशि होती है जिन्हें परिणाम और दिशा दोनों की भी आवश्यकता होती है।
उदाहरण – विस्थापन, वेग, बल, संवेग, चुंबकीय क्षेत्र, विद्युत तीव्रता इत्यादि।
अदिश राशि :- सदिश राशि वे राशि होती है जिन्हें केवल परिणाम की आवश्यकता होती है इसमें दिशा की आवश्यकता नहीं होती है।
उदाहरण – दूरी, चाल, आयतन, घनत्व, क्षेत्रफल, कार्य, ऊर्जा, शक्ति, ताप इत्यादि।
विटामिन के नाम, प्रकार एवं रोग | Vitamin Scientific Name And type
श्वसन तंत्र महत्वपूर्ण नोट्स पीडीएफ | Respiratory system and Respiration Notes pdf
यकृत, अमाशय, छोटी आंत एवं लार ग्रंथि महत्वपूर्ण नोट्स
पाचन तंत्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न Pdf
कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन और वसा | Carbohydrate Protein and Fat